आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दाम, 100 के पार पहुंची तेल की कीमतें

Monday, Jun 07, 2021 - 11:32 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल के दाम सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। देश के कई शहरों में पेट्रोल 24-28 पैसे और डीजल 26-28 पैसे महंगा हो गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हो गया है। 2 मई से अब तक 21 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इन दिनों में पेट्रोल 6.09 रुपए प्रति लीटर डीजल 5.44 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस साल अब तक पेट्रोल करीब 13 फीसदी महंगाा हो गया है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव
दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 28 पैसे बढ़कर 95.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 27 पैसे बढ़कर 86.22 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। पेट्रोल 101.52 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.58 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.07 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 96.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.92 रुपए प्रति लीटर हैं।

दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक भारत मौजूदा समय में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, भोपाल, में पेट्रोल ने शतक बना दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 104 रुपए प्रति लीटर पार हो गए हैं। वहीं राजस्थान के श्री गंगानगर और मध्य प्रदेश के Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 105 रुपए प्रति लीटर पार हो गए हैं।  

ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं औरसुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल केकस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

jyoti choudhary

Advertising