दिवाली के दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आज की कीमत

Saturday, Nov 14, 2020 - 11:37 AM (IST)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कंपनियों ने शनिवार को लगातार 43वें दिन भी कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया। कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल की कीमतें हालांकि नरम है परंतु देश में तेल कंपनियों ने दाम नहीं घटाये हैं। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 53 दिन से स्थिर हैं।


पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।


वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। कीमत रुपये प्रति लीटर में....

महानगर                        पेट्रोल                               डीजल                            
दिल्ली 81.06 70.46
मुंबई 87.74 76.86
कोलकाता 82.59 73.99
चेन्नई 84.14 75.95

सुबह 6 बजे अपडेट होते भाव
बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

rajesh kumar

Advertising