साल 2019 के पहले दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, जानिए आज के दाम

Tuesday, Jan 01, 2019 - 09:36 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः नए साल के पहले दिन आम जनता को पेट्रोल-डीजल के दामों से थोड़ी राहत मिली वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कम हो रही है। अभी फिलहाल कच्चा तेल 55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे हैं ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी बनी रहेगी। आज यनि 1 जनवरी 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और डीजल के दाम 20 पैसे कम हुए।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.65 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 74.30 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 70.78 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 71.22 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 68.65 रूपए 62.66 रूपए
मुंबई 74.30 रूपए 65.56 रूपए
कोलकाता 70.78 रूपए 64.42 रूपए
चेन्नई 71.22 रूपए 66.14 रूपए

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 62.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 65.56 रुपए, कोलकाता में 64.42  रुपए, और चेन्नई में 66.14 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 73.64 रूपए, लुधियाना में 74.08 रूपए, अमृतसर 74.37 रूपए, पटियाला में 74.37 रूपए और चंडीगढ़ में 64.92 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 73.64 रूपए 63.68 रूपए
लुधियाना 74.08 रूपए 63.05 रूपए
अमृतसर 74.37 रूपए 63.18 रूपए
पटियाला 74.37 रूपए 62.89 रूपए
चंडीगढ़ 64.92 रूपए 59.67 रूपए

 

 

Isha

Advertising