लगातार 11वें दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक करीब 4 रुपए हुआ सस्ता
Sunday, Oct 28, 2018 - 12:44 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार 11वें दिन कमी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कटौती हुई जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 80.05 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं डीजल के दाम में 0.33 पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद डीजल की कीमत घटकर 74.05 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 39 पैसे कमी दर्ज किए जाने के बाद 85.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 35 पैसे कम होकर 77.61 रुपए प्रति लीटर हो गई।
Petrol&diesel prices in #Delhi today are Rs 80.05 per litre (decrease by Rs 0.40) & Rs 74.05 per litre (decrease by Rs 0.33), respectively. Petrol&diesel prices in #Mumbai today are Rs 85.54 per litre (decrease by Rs 0.39) & Rs 77.61 per litre (decrease by Rs 0.35), respectively. pic.twitter.com/4LEfw9bTZD
— ANI (@ANI) October 28, 2018
शनिवार को भी घटे दाम
इससे पहले शनिवार को भी तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 40 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे गिरे थे। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 40 पैसे और 37 पैसे की कटौती हुई थी। बता दें कि पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर से लगातार तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 अक्तूबर से अब तक पेट्रोल के दाम लगभग 2 रुपए तक गिर चुके हैं, जबकि डीजल के दामों में भी 1 रुपए से ज्यादा की कटौती हो चुकी है।
इससे पहले, पांच अक्तूबर को भी सरकार ने तेल के दामों में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद कुछ राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपए घटाया था, जिससे लोगों को तेल के बढ़ते दामों से थोड़ी निजात मिली थी।
यूपी में दिल्ली से सस्ता पेट्रोल
यूपी में अगर नोएडा की बात करें तो पेट्रोल दिल्ली से 2.34 रुपए ज्यादा सस्ता है और उसका दाम 78.11 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल 72.49 रुपए प्रति लीटर है, जो दिल्ली से 1.74 रुपए प्रति लीटर सस्ता है।
तेल तीन हफ्तों में दस डॉलर प्रति बैरल तक गिरा
कच्चा तेल तीन अक्तूबर को 86.76 डॉलर प्रति बैरल से लगातार गिर रहा है और अब यह 76.73 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है। सऊदी अरब से आपूर्ति बढ़ने के बाद यह दस डॉलर गिर चुका है, इससे पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार नीचे आ रहे हैं।
जानें, 10 दिन में किस शहर में कितने घटे पेट्रोल दाम :
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
अक्तूबर 27, 2018 80.45 82.31 85.93 83.60
अक्तूबर 26, 2018 80.85 82.71 86.33 84.02
अक्तूबर 25, 2018 81.10 82.95 86.58 84.28
अक्तूबर 24, 2018 81.25 83.10 86.73 84.44
अक्तूबर 23, 2018 81.34 83.19 86.81 84.53
अक्तूबर 22, 2018 81.44 83.29 86.91 84.64
अक्तूबर 21, 2018 81.74 83.58 87.21 84.96
अक्तूबर 20, 2018 81.99 83.83 87.46 85.22
अक्तूबर 19, 2018 82.38 84.21 87.84 85.63
अक्तूबर 18, 2018 82.62 84.44 88.08 85.88
10 दिन में डीजल के यह रहे रेट :
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
अक्तूबर 27, 2018 | 74.38 | 76.23 | 77.96 | 78.64 |
अक्तूबर 26, 2018 | 74.73 | 76.58 | 78.33 | 79.02 |
अक्तूबर 25, 2018 | 74.80 | 76.65 | 78.41 | 79.09 |
अक्तूबर 24, 2018 | 74.85 | 76.70 | 78.46 | 79.15 |
अक्तूबर 23, 2018 | 74.85 | 76.70 | 78.46 | 79.15 |
अक्तूबर 22, 2018 | 74.92 | 76.77 | 78.54 | 79.22 |
अक्तूबर 21, 2018 | 75.19 | 77.04 | 78.82 | 79.51 |
अक्तूबर 20, 2018 | 75.36 | 77.21 | 79.00 | 79.69 |
अक्तूबर 19, 2018 | 75.48 | 77.33 | 79.13 | 79.82 |
अक्तूबर 18, 2018 | 75.58 | 77.43 | 79.24 | 79.93 |