राहत! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई कटौती, जानें अपने शहर में तेल का भाव
Monday, Sep 14, 2020 - 11:30 AM (IST)
नई दिल्ली: आज सोमवार को आम जनता को बड़ी राहत मिली है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के भाव में 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 81.72 रुपये है। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 72.78 रुपये है। जानें अपने-अपने शहरों में तेल के भाव-
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 81.72 रुपये | 81.72 रुपये |
मुंबई | 88.38 रुपये | 88.38 रुपये |
कोलकाता | 83.23 रुपये | 76.28 रुपये |
चेन्नई | 84.72 रुपये | 78.12 रुपये |
नोएडा | 82.08 रुपये | 73.09 रुपये |
गुरुग्राम | 79.88 रुपये | 73.25 रुपये |
लखनऊ | 81.98 रुपये | 72.99 रुपये |
पटना | 84.29 रुपये | 78.05 रुपये |
2 रुपये तक घट सकती है पेट्रोल की कीमत
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लुढ़क गए है और रुपये में मज़बूती लौटी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं। अगर क्रूड में 20 फीसदी की कमी आती है तो पेट्रोल और डीजल में 5 फीसदी कमी की जा सकती है। लिहाजा पेट्रोल और डीजल 2.5 से 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है।
ऐसे चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।