सिएट के मुंबई संयंत्र में आंशिक कामकाज फिर शुरू

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 06:23 PM (IST)

नई दिल्लीः टायर बनाने वाली प्रमुख कंपनी सिएट ने अपने मुंबई संयंत्र में आंशिक तौर पर कामकाज फिर शुरू कर दिया है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन से मिली अनुमति के आधार पर उसने सीमित कार्यबल के साथ अपने मुंबई संयंत्र में आंशिक कामकाज फिर शुरू कर दिया है। 

कंपनी कर्मचारियों के लिए सभी साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का पालन कर रही है। कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है। संयंत्र में सामुदायिक दूरी के नियमों का भी पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। कंपनी हालात पर करीबी नजर बनाए है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News