उभरते शहरों में पलावा सिटी, नवी मुंबई, मोहाली शीर्ष पर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 12:18 PM (IST)

नई दिल्ली : देश में महाराष्ट्र के पलावा सिटी और नवी मुम्बई रहने के लिहाज से उभरते शहरों की सूची में शीर्ष पर हैं। जमीन-जायदाद के बारे में परामर्श देने वाली जे.एल.एल. इंडिया ने एक अध्ययन में यह कहा। जे.एल.एल. ने ‘लिवेबिलिटी क्वोशेंट-ए पाराडिग्म शिफ्ट इन इंडियाज एमेजिंग सिटीज’ शीर्षक से जारी अपनी रिपोर्ट में निजी कंपनियों के बड़े टाऊनशिप समेत 10 उभरते शहरों का आकलन किया। इसमें शहर में प्रशासन, टिकाऊ व्यवस्था और कुल मिलाकर रहने लायक स्थिति शामिल हैं। पंजाब में मोहाली और चेन्नई में महिंद्रा वर्ल्ड सिटी टाउनशिप क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पुणे में पिंपरी पिंपरी चिंचवड़ 5 वें स्थान पर है। 

उसके बाद क्रमश: राजरहाट (कोलकाता), टैक्नोपार्क (त्रिवेन्द्रम), मागरपट्टा सिटी (पुणे), ग्रेटर नोएडा और मानेसर का स्थान है। इन 10 शहरों की सूची 10 मानदंडों नियोजन, संपर्क, जनोपयोगी सेवाएं और दैनिक जरूरतें, मनोरंजन, स्मार्ट शासन, सुरक्षा, रोजगार तक पहुंच, पर्यावरण और सतत व्यवस्था, रियल एस्टेट का प्रदर्शन और भविष्य में विस्तार परिदृश्य के आधार पर तय की गई है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News