पाकिस्तानी व्यापारियों में हाहाकार, बॉर्डर पर पड़ा है करोड़ों का छुहारा

Saturday, Feb 23, 2019 - 11:36 AM (IST)

नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में जारी आक्रोश का असर अब दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है। सड़क मार्ग से आने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में कमी आई है। कई ट्रेडर्स और किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले सामान पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया। पाक मीडिया की खबर के अनुसार वाघा बॉर्डर पर करोड़ों रुपए का छुहारा पड़ा हुआ है जिसे पाकिस्तान भारत में नहीं भेज पा रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया अब भारत सरकार को जमकर कोस रही है। उनका कहना है कि भारत ने सीमा शुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया, जिसके कारण अब करोड़ों का माल पाकिस्तान के गोदाम, ट्रक और वाघा बॉर्डर पर पड़े-पड़े सड़ रहा है। अगर इसे नहीं हटाया जाता है तो पाकिस्तान व्यापारियों को करोड़ों का नुक्सान उठाना पड़ जाएगा।

एक ट्रक छुहारे की कीमत 15 लाख रुपए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ट्रक छुहारे की कीमत जहां करीब 15 लाख रुपए है, वह बढ़कर 32 लाख रुपए हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तान से आने वाले छुहारे के सारे ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। इसके बाद लगभग 32 ट्रक छुहारे पाकिस्तानी बॉर्डर से वापस हो गए हैं।

Isha

Advertising