पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 6 साल में पहली बार पड़ी मंद

Saturday, Sep 29, 2018 - 05:46 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार पिछले 6 साल में पहली बार सुस्त पड़ी है। इस वित्त वर्ष में इसकी वृद्धि 5.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है कि शुरू में इसके 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।

सरकार ने अर्थव्यवस्था ने कहा है कि राजकोषीय दबाव और कृषि एवं निर्माण क्षेत्र में मंदी के कारण वृद्धि पर असर दिखता है। पिछले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 5.8 फीसदी थी। यह पिछले 13 साल का सबसे अच्छा आंकड़ा है। सरकार ने सभी वृहद आर्थिक लक्ष्य कम कर दिए हैं। पाक सरकार का अनुमान है कि आर्थिक वृद्धि दर इस साल 5.2 फीसदी के आसपास रहेगी।  

jyoti choudhary

Advertising