पाकिस्तान को भारत से चाय निर्यात में 22 प्रतिशत की वृद्धि

Tuesday, Dec 11, 2018 - 12:39 PM (IST)

कोलकाता: चाय बोर्ड ने कहा कि वर्ष 2018 के पहले 10 महीनों में भारत से पाकिस्तान को चाय का निर्यात एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़कर 1 करोड़ 30.7 लाख किलोग्राम रहा। वर्ष 2017 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1 करोड़ 6.5 लाख किलोग्राम था। बोर्ड द्वारा जारी किए गए अस्थायी अनुमानों के अनुसार इस बार जनवरी से अक्तूबर के बीच प्रमुख बाजारों में भारतीय चाय का निर्यात 20 करोड़ 3.8 लाख किलोग्राम रहा, जो एक साल पहले 19 करोड़ 88.6 लाख कि.ग्रा. था। समीक्षाधीन अवधि में सर्वाधिक आयात ईरान ने किया। वहां के बाजार में भारत से कुल 2 करोड़ 30.4 लाख किलोग्राम चाय भेजी गई।

पिछले साल इसी दौरान वहां के लिए निर्यात 2 करोड़ 21.3 लाख कि.ग्रा. था हालांकि, इसी अवधि में रूसी राष्ट्रकुल के देशों को हुआ निर्यात 2017 के 5 करोड़ 27.2 लाख कि.ग्रा. के मुकाबले घटकर 5 करोड़ 10.7 लाख किलोग्राम रह गया। चाय बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार मूल्य के लिहाज से भारत ने वर्ष 2017 की पहले 10 महीनों के 3,911.05 करोड़ रुपए के मुकाबले वर्ष 2018 की समान अवधि के दौरान 4,061.81 करोड़ रुपए के चाय का निर्यात किया। जनवरी से अक्तूबर के दौरान प्रति किलो चाय का औसत निर्यात मूल्य 2.99 अमरीकी डॉलर था, जो एक साल पहले 3.03 अमरीकी डॉलर था।

Isha

Advertising