पाक का विदेशी कर्ज बढ़कर 74,000 अरब रुपए पर

Tuesday, Aug 30, 2016 - 07:14 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान का विदेशी कर्ज और देन-दारियों का आंकड़ा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में देश का विदेशी कर्ज 74,000 अरब रुपए पर पहुंच गया है।   

 

स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान के अनुसार पिछले 4 साल में देश के विदेशी कर्ज में 11,150 अरब रुपए का इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार जुलाई, 2013 में पाकिस्तान का विदेशी कर्ज 61.9 अरब डॉलर पर था। जुलाई, 2014 मे यह बढ़कर 63.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह एक साल में उसके विदेशी ऋण में 1.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जुलाई, 2015 में पाकिस्तान के विदेशी ऋण का आकार 1.7 अरब डॉलर और बढ़कर 65.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं जुलाई, 2016 में यह 7.9 अरब डॉलर के इजाफे से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।  

Advertising