PNB 1320.19 करोड़ रुपए वसूलने के लिए बेचेगा 21 NPA खाते

Friday, Sep 14, 2018 - 05:26 AM (IST)

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) फंसे कर्ज की वसूली के लिए करीब 2 दर्जन एन.पी.ए. (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) खातों को बेचने जा रहा है। बैंक ने इसके लिए बोली आमंत्रित की है। बैंक के फंसे कर्ज की वसूली का काम संभालने वाले विभाग एस.ए.एस.टी.आर.ए. ने कुल 21 खातों की बिक्री की पेशकश की है। इन पर कुल 1,320.19 करोड़ रुपए का कर्ज है। 

पी.एन.बी. ने अधिसूचना में कहा, ‘‘हम इन एन.पी.ए. खातों को संपत्ति पुनर्गठन कम्पनियों (ए.आर.सी.), बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों व वित्तीय संस्थानों को बेचना चाहते हैं। यह नियामकीय दिशा-निर्देशों और बैंक की नीति में उल्लेखित नियमों और शर्तों के अनुरूप है।’’ बैंक ने कहा कि केवल ई-नीलामी के माध्यम से ही बोली जमा की जा सकेगी। ई-नीलामी 20 सितम्बर से बैंक के पोर्टल पर शुरू होगी। 

ये खाते हैं बिक्री के लिए
मोजर बेयर सोलर (233.06 करोड़ रुपए), डिवाइन एलॉय एंड पावर कम्पनी (200.87 करोड़), डिवाइन विद्युत (132.66 करोड़), ङ्क्षचचोली शूगर एंड बायो इंडस्ट्रीज (114.42 करोड़), अॢशया नॉर्दर्न एफ.टी.डब्ल्यू.जैड (96.70 करोड़), बिरला सूर्या (73.58 करोड़ सहित अन्य कम्पनियां शामिल हैं।

Pardeep

Advertising