Paytm के मालिक ने दिल्ली के इस VVIP इलाके में खरीदा 82 करोड़ का बंगला

Wednesday, Jun 07, 2017 - 01:26 PM (IST)

नई दिल्लीः पेटीएम के संस्थापक और सी.ई.ओ. विजय शेखर शर्मा ने दिल्ली के वी.वी.आई.पी. इलाक़े लुटियंस ज़ोन में 82 करोड़ का नया घर खरीदा है। जानकारी के मुताबिक शर्मा ने नया घर नई दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में लिया है। गोल्फ लिंक्स देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। शर्मा की कंपनी वन97 ने अगस्त 2010 में पेटीएम की शुरुआत की। करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अभी चीनी कंपनी अलीबाबा पेटीएम में सबसे बड़ी हिस्सेदार है।

MoU पर किए दस्तखत
रिपोर्ट के मुताबिक विजय शेखर शर्मा ने 60 हजार वर्गफीट के इस बंगले के लिए मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एम.ओ.यू.) पर दस्तखत करके अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। हालांकि इस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है। विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम के 16 प्रतिशत शेयर हैं। जापान के सॉफ्ट बैंक ने हाल ही में कंपनी में 1.4 अरब डॉलर का निवेश किया। कंपनी का बाजार मूल्य सात अरब डॉलर आंका गया। 

Advertising