तेल की कीमतों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, मुंबई में 90 के करीब पहुंचा पेट्रोल
Sunday, Sep 16, 2018 - 12:13 PM (IST)
नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। रविवार को भी इनके दामों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में अब पेट्रोल 81.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
Petrol at Rs 81.91/litre (increase by Rs 0.28/litre) and diesel at Rs 73.72/litre (increase by Rs 0.18/litre) in Delhi. Petrol at Rs 89.29/litre (increase by Rs 0.28/litre) and diesel at Rs 78.26/litre (increase by Rs 0.19/litre) in Mumbai. pic.twitter.com/sTBpMOHzDC
— ANI (@ANI) September 16, 2018
मुंबई में रुला रहीं कीमतें
मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 89.29 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, डीजल के दामों में 19 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। डीजल 78.26 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
शहर | पेट्रोल प्रति लीटर (रुपए में) | डीजल प्रति लीटर (रुपए में) |
दिल्ली | 81.91 | 73.72 |
मुंबई | 89.29 | 78.26 |
कोलकाता | 83.76 | 75.57 |
चेन्नई | 85.15 | 77.94 |
हरियाणा | 82.50 | 74.70 |
हिमाचल प्रदेश | 82.95 | 74.00 |
जालंधर | 87.25 | 73.49 |
अमृतसर | 87.81 | 73.98 |
इसलिए बढ़ रहे हैं तेल के दाम
दिल्ली में यह था शनिवार का आंकड़ा
इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़े थे, जबकि डीजल की कीमत में 24 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी।
तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना है। चूंकि रुपए में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है।