बिहार बाढ़ राहत कोषः तेल एवं गैस कंपनियों ने जमा किए 15 करोड़ रुपए

Wednesday, Sep 06, 2017 - 04:13 PM (IST)

नई दिल्लीः बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर देश भर से मदद आ रही है और अब तेल एवं गैस क्षेत्र की इंडियन ऑयल, ओ.एन.जी.सी. समेत छह सार्वजनिक कंपनियों ने भी राहत कोष में 15 करोड़ रुपए की राशि जमा की है।

इंडियन ऑयल, ओ.एन.जी.सी., बी.पी.सी.एल., एच.पी.सी.एल., गेल और ऑयल ने बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में यह राशि जमा कराई है। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने आज पटना में 15 करोड़ रुपए का यह चेक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा। इसी तरह का योगदान गुजरात और असम के बाढ़ राहत कोष में किया गया है। 

Advertising