नोटबंदीः रजिस्ट्री की संख्या में आई गिरावट

Tuesday, Dec 20, 2016 - 03:40 PM (IST)

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद माना जा रहा था कि प्रॉपर्टी के दाम घटेंगे। प्रॉपर्टी के दाम तो घटे नहीं लेकिन रजिस्ट्रियों की संख्या में कमी आ गई। एक महीने में 32 फीसदी की कमी आई। प्रॉपर्टी से जुड़े जानकारों के मुताबिक अभी मार्च तक यही स्थिति रहने के आसार हैं।

राजस्व विभाग पर पड़ा असर
पिछले एक महीने में दस्तावेजों की संख्या में कमी आई है और रजिस्ट्रियां कम हुई हैं। 
नोटबंदी के पहले अक्टूबर में जहां 1244 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे। वहीं नवंबर में इनकी संख्या घटकर 840 रह गई। दिसंबर में इसमें और कमी आई। 19 दिन में महज 350 रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्रार विभाग की यह स्थिति है कि विभाग में बहुत कम लोग रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं। 12 से 15 रजिस्ट्रियां ही रोज हो रही हैं। इसका असर विभाग के राजस्व पर तो हो रहा है, प्रॉपर्टी व्यवसायियों और सर्विस प्रोवाइडरों पर भी हुआ है और कमाई कम हो रही है। प्रॉपर्टी में मंदी के कारण पिछले साल भी विभाग का राजस्व प्रभावित हुआ था। यही स्थिति इस बार भी रहेगी और टारगेट पूरा नहीं हो पाएगा। 
 

Advertising