अब आशियाना बनाना होगा सस्ता

Sunday, Jul 01, 2018 - 02:20 PM (IST)

नई दिल्लीः वस्तु व सेवा कर (जी.एस.टी.) की पहली वर्षगांठ पर जी.एस.टी. काऊंसिल जल्द ही लोगों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिसके बाद आशियाना बनाना काफी सस्ता हो जाएगा। काऊंसिल घर बनाने में प्रयोग होने वाली कई वस्तुओं पर 28 फीसदी टैक्स स्लैब को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है। 

इन पर घटेगा जी.एस.टी.
काऊंसिल घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख सामान जैसे सीमैंट और पेंट पर जी.एस.टी. को घटाने जा रही है। अभी यह दोनों वस्तुएं 28 फीसदी स्लैब में हैं, जिनको 18 फीसदी स्लैब में लाया जाएगा।

jyoti choudhary

Advertising