SBI के बाद PNB ने घटाई ब्याज दरें

Sunday, Jan 01, 2017 - 07:22 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) ने नए ग्रहकों काेे सस्ते लोन का तोहफा दिया है। एस.बी.आई. ने लेंडिंग रेट में 0.90 फीसदी की कटौती कर दी है। लेंडिंग रेट 8.90 फीसदी से घटकर 8 फीसदी रह गया है। यह कटौती एक साल के लिए की गई है। 31 दिसंबर को नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के बाद यह माना जा रहा था कि बैंक कर्ज सस्ता कर सकतेे हैं। पीएम ने कहा था कि नोटबंदी के बाद से बैंकों के पास कैश बहुत ज्यादा आ चुका है। बैंकों से ब्याज दर कम करने को कहा गया है। 

होमलोन से पर्सनल लोन सब होगा सस्ता
एस.बी.आई. का नया एम.सी.एल.आर. रेट 1 जनवरी, 2017 से ही प्रभावी होगा। एस.बी.आई. द्वारा लेंडिंग रेट घटाने के बाद नए ग्राहकों के लिए होम लोन, ऑटो लोन से पर्सनल लोन लेना सस्ता हो जाएगा। जनवरी 2015 से अबतक एस.बी.आई. ने लेंडिंग रेट 200 बेसिस प्वॉइंट तक कम किए हैं।  

अब कितनी हो जाएंगी ब्याज दरें  
- नए ग्राहक अगर एक साल के लिए लोन लेते हैं तो उनके लिए एम.सी.एल.आर. 8 फीसदी होगा। 
- ओवरनाइट बॉरोइंग पर एम.सी.एल.आर. 8.65 फीसदी से घटकर 7.75 फीसदी हो गया है। 
- 3 साल के लिए लोन लेने पर एम.सी.एल.आर. 9.05 फीसदी से घटकर 8.15 फीसदी हो गया है। 

पंजाब नैंशनल बैंक ने भी ब्याज़ दर में की कटौती
– पंजाब नैशनल बैंक ने ब्याज दर में 0.7 फीसदी यानी 70 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की।
– पी.एन.बी. का 1 साल का मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फड्स बेस्ड लेडिंग रेट्स यानी एम.सी.एल.आर. अब 9.15 फीसदी के बजाए 8.45 फीसदी होगा।
– अनुमान है कि इस कटौती की वजह से पी.एन.बी. से लिए घऱ कर्ज पर ब्याज दर में 0.7 फीसदी की कमी आएगी।

Advertising