देखें VIDEO: बेटी संग इटली के चर्च में पहुंची नीता अंबानी, लोगों की लगी भीड़

Monday, Sep 24, 2018 - 01:41 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और आनंद पीरामल की सगाई का समारोह इटली के लेक कोमो में संपन्न हो गया है। इस समारोह से जुड़े कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें बेटी संग नीता अंबानी लेक कोमो के एक चर्च में गई।
 

लोगों की लगी भीड़
वीडियो में पहले नीता को चर्च में सख्त सिक्योरिटी के बीच दाखि‍ल होते देखा जा सकता है। इसके बाद ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और बाकी करीबियों के साथ एंट्री करती नजर आ रही हैं। ईशा, नीता और श्लोका तीनों ही वेस्टर्न आउटफिट में हैं। अंबानी परिवार की चर्च में एंट्री के वक्त शहर में चर्च के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। चर्च के बाहर जुटे लोग अंबानी परिवार को कैमरे में क्लिक करते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#anandpiramal #ishaambani at their engagement bash ❤️❤️❤️ @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Sep 22, 2018 at 8:24pm PDT

 


ईशा अंबानी की रॉयल एंट्री
एक अन्य वायरल वीडियो में इंगेजमेंट वेन्यू पर गोल्डन इंब्रॉइडेड ड्रेस के साथ ईशा अंबानी ने पि‍ता मुकेश संग एंट्री ली। ईशा किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। वीडियो में मेहमानों को ईशा का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि ईशा पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे हुए आ रही हैं, वहीं थोड़ा आगे चलकर मुकेश ईशा का हाथ आनंद पीरामल को थमा देते हैं और वे दोनों आगे की ओर बढ़ जाते हैं। इस विला को चारों तरफ से फूलों से सजाया गया है, वहीं पीछे लेक का व्यू इस नजारे को और भी दिलकश बना रहा है।



कई बॉलीवुड हस्तियां हुई शामिल
बता दें कि तीन दिन तक चले सगाई समारोह के सभी इवेंट्स लेक कोमो में ही आयोजित किए गए थे। इसमें अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। सगाई सेरेमनी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, करण जौहर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, सोनम कपूर जैसे सितारे शामिल हुए। 

 

 

Supreet Kaur

Advertising