Sensex-Nifty गिरावट के साथ बंद, मेटल इंडेक्स में तेजी

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 03:48 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (27 सितंबर) को कारोबार सुस्त रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि आज मेटल इंडेक्स में तेजी रही। सेंसेक्स 264 अंक गिरकर 85,571 जबकि निफ्टी 37 अंक गिकर 26,178 के स्तर पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। ये लगातार 8वां दिन है जब बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। 

वहीं बीएसई मेटल इंडेक्स (BSE Metal Index) 1.02 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में शामिल करीब सभी शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि JSW स्टील, जिंदल स्टील, JSL में गिरावट रही। 

BSE Metal शेयरों का हाल

BSE पर आज मेटल शेयरों का कारोबार कल (26 सितंबर) 33,898.70 बंद के मुकबले आज 34,147.25 पर शुरु हुआ। जबकि 27 सितंबर का बंद लेवल 34,245.52 रहा। 

हरे निशान पर बंद होने वाले मेटल शेयर
 

शेयर  बढ़त (फीसदी में)
VEDL 2.19%
NATIONALUM 2.02%
HINDALCO 1.76%
COALINDIA 1.92%
APLAPOLLO  1.03%
TATASTEEL 0.54%
SAIL  0.86%
NMDC 0.28% 

 

गिरवाट पर बंद होने वाले मेटल शेयर 

शेयर  गिरावट (फीसदी में)
JINDALSTEL  0.23%
JSWSTEEL 0.36%
JSL  0.54%

PunjabKesari

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.10% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.56% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.03% की बढ़त है।
  • 26 सितंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.62% चढ़कर 42,175 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.60% बढ़कर 18,190 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.40% चढ़ा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 26 सितंबर को 629.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,405.12 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल भी बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 26 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 7वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,930 और निफ्टी ने 26,250 का स्तर छुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 666 अंक (0.78%) की तेजी के साथ 85,836 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में भी 211 अंक (0.81%) की तेजी रही, ये 26,216 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News