Copper-Silver की कीमतों पर नया अनुमान, एक्सपर्ट्स ने बताया- आएगी तेजी या गिरेंगे दाम?

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:34 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पिछले कुछ महीनों में सिल्वर और कॉपर की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला लेकिन अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में इन धातुओं में बड़ी तेजी की बजाय ठहराव या गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं सिल्वर की कीमतें डॉलर की चाल के हिसाब से एक तय दायरे में रह सकती हैं। खासकर कॉपर की तेजी का बड़ा कारण मजबूत मांग नहीं, बल्कि सप्लाई से जुड़ी समस्याएं रही हैं।

कॉपर की तेजी की असली वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया उछाल के पीछे कई बड़ी खदानों में उत्पादन बाधित होना मुख्य कारण रहा। कॉपर 8,000 डॉलर से बढ़कर करीब 14,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया। दुनिया की कई बड़ी खदानों में प्रोडक्शन संकट आया। पर्यावरणीय अड़चनें, तकनीकी समस्याएं और मौसम से जुड़े व्यवधानों ने सप्लाई को प्रभावित किया, जिससे कीमतें तेजी से ऊपर चली गईं। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कॉपर की वास्तविक कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य होने पर कीमतों में नरमी आ सकती है।

आगे क्या रह सकता है ट्रेंड?

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि जून 2026 के बाद सप्लाई बेहतर होती है, तो अगले कुछ महीनों में कॉपर की कीमतों में स्थिरता या हल्का सुधार देखने को मिल सकता है।  

सिल्वर की चाल कैसी रहेगी?

हाल की तेजी को विशेषज्ञ मोमेंटम आधारित मान रहे हैं, न कि मजबूत फंडामेंटल्स पर टिकी हुई। सिल्वर की कीमतें फिलहाल एक बड़े दायरे में घूम सकती हैं। इसकी मांग सोलर सेक्टर और एआई से जुड़े औद्योगिक उपयोग से जुड़ी है लेकिन असली दिशा काफी हद तक डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी।

डॉलर इंडेक्स का असर

अगर डॉलर इंडेक्स कमजोर होता है तो गोल्ड, सिल्वर और कॉपर को अल्पकालिक सहारा मिल सकता है। हालांकि मजबूत मांग के बिना लंबी अवधि की बड़ी तेजी मुश्किल मानी जा रही है।

कुल मिलाकर, आने वाले महीनों में कॉपर और सिल्वर में तेज रैली की बजाय उतार-चढ़ाव और सीमित दायरे में कारोबार देखने की संभावना ज्यादा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News