फर्टिलाइजर प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए बनेगी नई कंपनी

Monday, Jul 29, 2019 - 02:53 PM (IST)

नई दिल्लीः फर्टिलाइजर आयात कम करने और प्रोडक्शन बढ़ाने के मकसद से सरकार एक नई फर्टिलाइजर कंपनी बनाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नई कंपनी ज्वाइंट वेंचर के रूप में होगी। सूत्रों के मुताबिक आयात कम करने के लिए नई कंपनी बनाई जा रही है। नई कंपनी में NFL-OIL- असम सरकार का संयुक्त उपक्रम होगा। इस नई कंपनी में 10-12 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक इस संयुक्त उपक्रम की रूपरेखा 2-3 महीने में तैयार होगी। नई कंपनी की उत्पादान क्षमता सालाना 12.5 LMT होगी। ये नया प्लांट पूरी तरह गैस आधारित होगा। बता दें कि 2023 तक यूरिया उत्पदान में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य है। साल 2018 में करीब 15 मिलियन टन फर्टिलाइजर का आयात हुआ है।

Supreet Kaur

Advertising