भारत में विदेशियों के लिए सबसे महंगा शहर है मुम्बई

Thursday, Jun 22, 2017 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्ली: एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में विदेशियों के लिए मुम्बई सबसे महंगा शहर है और इस लिहाज से उसे पैरिस, कैनबरा, सिएटल तथा वियना जैसे शहरों से भी ऊपर रखा गया है। अनुसंधान फर्म मर्सर के 23वें सालाना जीविका लागत सर्वे में विदेशियों के लिए महंगे शहरों की सूची में मुम्बई को 57वें स्थान पर रखा गया है।

भारतीय शहरों की बात की जाए तो इस सूची में नई दिल्ली 99वें, बेंगलूर 135वें व कोलकाता 184वें स्थान पर है। इस सूची के अनुसार विदेशियों के लिए सबसे महंगे शहरों में लुआंडा, अंगोला सबसे ऊपर हैं। इस शहर में सामान के साथ-साथ सुरक्षा बहुत ही महंगी है। सूची में दूसरे स्थान पर हांगकांग व तीसरे स्थान पर टोक्यो है। सूची के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे 10 शहरों में ज्यूरिख चौथे, सिंगापुर 5वें, सियोल छठे, जेनेवा 7वें, शांगहाए 8वें, न्यूयार्क  शहर 9वें व बर्न 10वें स्थान पर है।

Advertising