बाजार की सुनामी में बह गई अमीरों की दौलत, Ambani-Adani को हुआ भारी नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 11:03 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सेंसेक्स 4,000 अंक से अधिक गिर गया और निवेशकों को 17 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। इस गिरावट का असर देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (mukesh ambani) पर भी पड़ा, जिनकी नेटवर्थ में गिरावट आई है। वहीं गौतम अडानी (gautam adani) 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। 

PunjabKesari

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 1.62 अरब डॉलर (लगभग 13,612 करोड़ रुपए) कम होकर 105 अरब डॉलर रह गई। इसके बावजूद देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर और एशिया में पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 8.93 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

दूसरी ओर अडानी ग्रुप (adani group) के चेयरमैन गौतम अडानी (gautam adani) 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 94.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और वह 99.5 अरब डॉलर के साथ 18वें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि, इस साल उनकी संपत्ति में 15.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब वॉलमार्ट की वॉल्टन फैमिली के तीन सदस्य- जिम वॉल्टन (103 अरब डॉलर), रॉब वॉल्टन (100 अरब डॉलर) और एलिस वॉल्टन (100 अरब डॉलर)- अडानी से ज्यादा संपत्ति वाले बन गए हैं।

PunjabKesari

दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

  • एलन मस्क - $263 अरब
  • मार्क जुकरबर्ग - $211 अरब
  • जेफ बेजोस - $209 अरब
  • बर्नार्ड अरनॉल्ट - $193 अरब
  • लैरी एलिसन - $183 अरब
  • बिल गेट्स - $161 अरब
  • लैरी पेज - $151 अरब
  • वॉरेन बफे - $146 अरब
  • स्टीव बाल्मर - $145 अरब
  • सर्गेई ब्रिन - $142 अरब

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News