एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, चीन के हुइ का यान को पछाड़ा

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2017 - 01:16 PM (IST)

नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। मैग्जीन फो‌र्ब्स की रियल टाइम बिलियनर्स की सूची में मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर (करीब 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ चीन के हुइ का यान को पछाड़ दिया है।

बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई और यह 952.30 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इससे यह 6 लाख करोड़ रुपए के मार्कीट कैपिटल वाली भारत की पहली कंपनी बन गई। वहीं मुकेश की निजी संपत्ति में 46.60 करोड़ डॉलर (3029 करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ का यान की संपत्ति 1.28 अरब डॉलर (8320 करोड़ रुपए) घटकर 40.6 अरब डॉलर (2 लाख 63 हजार 900 करोड़ रुपए) रह गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News