दुनिया के 50 सबसे अमीरों की लिस्ट में अंबानी व प्रेमजी

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2016 - 03:15 PM (IST)

नई दिल्ली: तीन भारतीयों-रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के दिलीप सांघवी - विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों की सूची में हैं। इस सूची में माइक्रो साफ्ट के बिल गेट्स शीर्ष पर हैं। बिजनेस इनसाइडर के साथ मिलकर तैयार की गई धनी लोगों की नई वेल्थ एक्स सूची में अंबानी को 24.8 अरब डालर के निवल मूल्यके साथ 27वां स्थान पर रखा गया है। प्रेमजी 16.5 अरब डालर के साथ 43वें पर है। 
 
सांघवी 16.4 अरब डालर के साथ इस सूची में 44वें स्थान पर हैं। विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों के पास कुल 1,450 अरब डालर की संपत्ति है जो आस्ट्रेलिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है। इस सूची में शीर्ष पर बिल गेट्स हैं जिनके पास 87.4 अरब डालर की संपत्ति है जिनके बाद 66.8 अरब डालर के साथ स्पेन के व्यवसाई अमान्सियो आर्टेगा गाआेना का स्थान है। इसमें 60.7 अरब डालर के साथ अमेरिकी निवेशक वारेन बफे तीसरे स्थान पर हैं।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News