ये हैं देश के सबसे महंगे और आलीशान घर!

Saturday, Sep 10, 2016 - 01:39 PM (IST)

नई दिल्लीः आलीशान घर में रहने का सपना तो हर किसी का होता है लेकिन दुनिया में बुहत कम लोग अपने सपनों का घर बना पाते हैं। आइए हम आपको ऐसे ही आलीशान घरों के बारे में बताते हैं जो अपने आप में किसी महल से कम नहीं हैं।

मुकेश अंबानी का एंटीला
मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित 27 मंज़िला ''एंटीला'' में 168 कारें पार्क करने की व्यवस्था है। ये घर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का है। इसे 4 लाख स्कावयर फुट की लंबाई में बनाया गया है। इसे बनाने में तकरीबन एक खरब 32 अरब रुपए लगे हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा घर है।

NCPA अपार्टमेंट्स
मुंबई का एन.सी.पी.ए. अपार्टमेंट्स में घर लेने का सपना कई लोगों का होता है। यह मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर स्थित है। इसमें एक 4 बेडरूम फ्लैट की कीमत 29-35 करोड़ रुपए है, जो भारत के किसी भी फ्लैट की तुलना में सबसे ज्यादा है |

किंगखान का घर 
बॉलीवुड के किंगखान का घर देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है। शाहरूख खान का मन्नत किसी जन्नत से कम नहीं। ये मुंबई के बांद्रा में है। उनका घर 6 मंजिला है। इसमें लाइब्रेरी से लेकर जिम, सिनेमा हॉल, सभी कुछ मिल जाएगा।

रतन टाटा का घर
टाटा ग्रूप के चेयरमैन रतन टाटा का घर इस लिस्ट में शामिल है। 13,500 स्कावयर फुट के दायरे में बना रतन टाटा रेसिडेंस मुंबई के कोलाबा में है। इसकी कीमत 150 करोड़ रुपए तक है।

एंटीला से भी बड़ा होगा यह घर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के सपनों का घर अभी बनकर तैयार नहीं है। उन्होंने अपने घर का नाम अबोड रखा है। ये घर मुंबई के बांद्रा के पाली हिल में बनेगा। माना जा रहा है कि ये दुनिया के सबसे महंगे घर यानी के एंटीला से भी बड़ा होगा।

Advertising