मुकेश अंबानी ने लगार्इ लंबी छलांग, बने दुनिया के 15वें अमीर व्यक्ति

Friday, Jun 22, 2018 - 01:29 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे अमीर व्यक्ति आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की सैलरी तो इस साल नहीं बढ़ी है लेकिन उनकी संपत्ति में इजाफे का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। मुकेश अंबानी ने वॉलमार्ट के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पीछे छोड़ दिया है।



अलीबाबा के जैक मा से मुकाबला
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में मुकेश अंबानी अब अलीबाबा के संस्थापक जैक मा के काफी करीब पहुंच गए हैं। उनके मुकाबले 14वें नंबर पर काबिज जैक मा का नेटवर्थ गुरुवार को 45.8 अरब डॉलर (करीब 3.11 लाख करोड़ रुपए) था। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में 1.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह 21 जून को उनकी कुल दौलत 41.9 अरब डॉलर (तकरीबन 2.84 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई और महज दो दिन में उनकी दौलत में तकरीबन 95 अरब रुपए की बढ़ौतरी हुई।



पहले नंबर पर जेफ बेजोस
लिस्ट में फ‍िलहाल पहले नंबर जेफ बेजोस (संपत्ति 145 अरब डॉलर) बने हुए हैं। उनके बाद 92.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर बिल गेट्स और तीसरे नंबर पर 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशर हैथवे इंक के चेयरमैन वॉरेन बफे काबिज हुए हैं। फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी लिस्ट में बफे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वह 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

Supreet Kaur

Advertising