जम्मू-कश्मीर में पीएम आवास योजना के तहत 3 लाख से अधिक घर बने

punjabkesari.in Tuesday, Mar 25, 2025 - 05:27 PM (IST)

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) के तहत पिछले दो वर्षों में 3,04,544 पक्के मकान बनाए गए हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री जाविद अहमद डार ने दी।

जम्मू-कश्मीर में बने मकानों की संख्या

  • जम्मू क्षेत्र में: 2,60,124 मकान
  • कश्मीर क्षेत्र में: 44,420 मकान

सबसे ज्यादा मकान बने इन जिलों में

  • राजौरी: 55,829
  • पुंछ: 46,752
  • रामबन: 31,714
  • डोडा: 28,097
  • अनंतनाग: 9,999
  • कुपवाड़ा: 9,775

भूमिहीन लोगों को 5 मरला जमीन मिलेगी

मंत्री ने बताया कि PMAY(G) के पात्र भूमिहीन लोगों को 5 मरला सरकारी जमीन दी जाएगी ताकि वे अपना घर बना सकें।

आगजनी में 1,288 मकान जलकर खाक

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि 2023-25 में 1,288 मकान आग में जल गए।

  • 2023-24 में: 574 मकान जले
  • 2024-25 में: 714 मकान जले

सरकार पूरी तरह जले मकानों के लिए 1.30 लाख रुपए का मुआवजा दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News