GST से इंडस्ट्री को हो रहा ज्यादा नुकसान

Friday, Sep 01, 2017 - 05:55 PM (IST)

नई दिल्लीः कैपिटल गुड्स पर अधिक टैक्स देश की ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है। भारी उद्योग मंत्रालय ने चिट्ठी लिखकर वित्त मंत्रालय को करीब 1 माह पहले ही आगाह किया था। हमें आर.टी.आई. के जवाब से ये जानकारी हासिल हुई है। इसमें ग्रोथ बढ़ाने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं। इस चिट्ठी में कहा गया है कि कैपिटल गुड्स पर जीएसटी कम होनी चाहिए।

ज्यादा टैक्स का अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पढ़ रहा है।इस मुद्दे पर वित्त मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय में मतभेद है। ये चिट्ठी एक महीने पहले लिखी गई थी। पत्र में चीन की ट्रेड पॉलिसी की तारीफ की गई है और यूरोप, यूएस और चीन में सस्ते कर्ज का जिक्र किया गया है।

Advertising