सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था तबाही के कगार पर: चिंदबरम

Sunday, Mar 18, 2018 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने आज कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था तबाही के कगार पर पहुंच गई है। 

4 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया
चिदंबरम ने कांग्रेस के 84वें महा अधिवेशन में आर्थिक प्रस्ताव पेश करते हुए कि मोदी सरकार वादों की सरकार है। सरकार ने 4 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था रिकार्ड के साथ विकास कर रही थी लेकिन मोदी सरकार की नीतियों, कुप्रबंधन और दुस्साहसी कदमों से अर्थव्यवस्था चौराहे पर आ गई है। 

सरकार के कारण देश में बेरोजगार
मोदी सरकार ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की मंदी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट से मिला मौका खो दिया है। अवसर का इस्तेमाल भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास करने में किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था अज्ञानियों और अक्षम लोगों के हाथ में है जिससे यह विकास के पथ से भटक गयी है। उन्होंने कृषि की हालत, निर्यात में गिरावट, सामाजिक क्षेत्र की उपेक्षा और बढ़ती बेरोजगारी प चिंता व्यक्त की।

Punjab Kesari

Advertising