अब 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी मोदी सरकार, जानिए क्या होगी खासियत

Wednesday, Nov 14, 2018 - 09:59 AM (IST)

नई दिल्लीः मोदी सरकार जल्द ही 75 रुपए का कॉइन जारी करेगी। सरकार ने मंगलवार को पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) द्वारा पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपए (Rs 75 commemorative coin) का स्मारक सिक्का यानी कोमेमोरेटिव कॉइन जारी करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर पर पहली बार तिरंगा झंडा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट द्वारा 75 रुपए का यह सिक्का तैयार किया जाएगा।

35 ग्राम के इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक होगा। इस सिक्के पर सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना होगा। पोर्ट्रेट के नीचे 75 अंक का मतलब ‘वर्षगांठ’ होगा। सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में ‘प्रथम ध्वजारोहण दिवस’ लिखा होगा।

उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर, 1943 को, सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर में तिरेगा फहराया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने 21 अक्टूबर को लालकिले पर राष्ट्रीय घ्वज फहराया था और सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण किया था।

Isha

Advertising