मोदी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी का किया ऐलान

Wednesday, Mar 30, 2022 - 03:17 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में तीन फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union cabinet) की आज हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए अब 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। यह एक जनवरी 2022 से लागू होगा। इससे करीब 47.68 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर हर साल 9544.50 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA का कैलकुलेशन किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है। 

कितना होगा फायदा
डीए में बढ़ोतरी से अब 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता 6120 रुपए हो जाएगा। इसी तरह अधिकतम सैलरी स्लैब वाले कर्मचारियों का डीए बढ़कर 19346 रुपए प्रति माह हो जाएगा। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं।
 

jyoti choudhary

Advertising