रेलवे के रेवेन्यू में बड़ी गिरावट, रेल राज्यमंत्री बोले- प्राकृतिक आपदा की वजह से घटा राजस्व

Tuesday, Dec 03, 2019 - 01:33 PM (IST)

नई दिल्लीः रेलवे की खराब अर्थव्यवस्था पर आई कैग रिपोर्ट के बाद सरकार की तरफ से पहला बयान आया है। रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा है कि रेलवे की अर्थव्यवस्था ठीक है अभी रेवन्यू इसलिए कम है क्योंकि बहुत सारे विकास के काम चल रहे हैं। साफ-सफाई से लेकर ट्रेन की सभी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। उनकी गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। इस वजह से खर्चे ज्यादा हैं और इसी वजह से राजस्व कम हो गया है।

प्राकृतिक आपदा से रेलवे को नुकसान
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के मुताबिक इस साल राजस्व इसलिए गिरा क्योंकि आपदा आई थी, बाढ़ आई थी और उसकी वजह से रेलवे को काफी नुकसान भी हुआ। रेलवे का राजस्व सरप्लस बीते तीन साल से लगातार गिर रहा है। साल 2016-17 से 2017-18 के बीच हुई 66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

जल्द बढ़ेगा राजस्व
रेल राज्य मंत्री सुरेश कांगड़ी ने कहा कि परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है ये तीन साल की साइकिल होती है। एक बार राजस्व बढ़ जाता है और एक बार कम होता है और अभी विकासशील स्थिति में है। रेलवे में सभी तरफ विकास के काम हो रहे हैं इसलिए खर्चे बढ़ गए हैं। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि राजस्व बढ़ना शुरू हो जाएगा। कोरियर और पैसेंजर दोनों सेक्टर में राजस्व बढ़ना शुरू हो जाएगा और रेलवे की अर्थव्यवस्था ठीक हो जाएगी।

Supreet Kaur

Advertising