माइंडट्री का मुनाफा 5.8% घटा

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 5.8 फीसदी घटकर 97.2 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 103.1 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में माइंडट्री की आय 1.8 फीसदी बढ़कर 1,318.1 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री की आय 1,295.3 करोड़ रुपए रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में माइंडट्री की डॉलर आय 1.8 फीसदी बढ़कर 19.56 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री की डॉलर आय 19.22 करोड़ डॉलर रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा 174 करोड़ रुपए से बढ़कर 187 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा मार्जिन 13.4 फीसदी से मामूली बढ़कर 14.18 फीसदी रहा है। माइंडट्री ने बताया कि एट्रिशन रेट 13.2 फीसदी पर रहा है, जो 2014 के बाद सबसे बेहतर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News