माइक्रोसाॅफ्ट ने सर्फेस स्टूडियो पी.सी. की घोषणा की

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2016 - 02:20 AM (IST)

न्यूयॉर्क: न्‍यूयॉर्क सिटी में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का एक स्‍पेशल ईवेंट आयोजित किया गया। इसमें माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से नई घोषणाएं की गई। ऑल इन वन सरफेस जिसका कोडनेम कार्डिनल रखा गया है।

माइक्रोसाॅफ्ट की सर्फेस फेमिली में लैपटाॅप के साथ-साथ अब डैस्कटाॅप भी शामिल हो गया है। माइक्रोसाॅफ्ट ने इवैंट में सर्फेस स्टूडियो की घोषणा की है। माइक्रोसाॅफ्ट डिवाइसिस टीम को लीड करने वाले Panos Panay के मुताबिक स्टूडियो विश्व का सबसे पतला एल.सी.डी. माॅनिचर है जो 12.5 एम.एम. मोटा है। इसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले लगी है और यह 28 इंच की है। इस डिस्प्ले का आऊटपुट 13.5 मिलियन पिक्सल है और Panay की मानें तो यह 4के टी.वी. से 63 प्रतिशत बेहतरीन है।

इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशो 3:2 और एक इंच में 192 पिक्सल लगे हैं। इसमें कई सारे कनैक्टिविटी आॅप्शन्स जैसे आॅडियो, एस.डी. कार्ड, मिनी डिस्प्ले पोर्ट, इथरनैट और 4 यू.एस.बी 3.0 पोर्ट मिलते हैं। 

* सर्फेस स्टूडियो का प्री-आर्डर आज से शुरू हो चुका है, जिसकी  कीमत 2,999 डॉलर रखी गई है।
* सर्फेस पेन और सर्फेस डायल के साथ मिल कर एक अलग पी.सी. एक्सपीरिएंस देगा सर्फेस स्टूडियो




वीडियो देखने के लिए क्लिक करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News