दिल्ली में नहीं मिलेगा McDonald का बर्गर, 43 रेस्तरां पर लगा ताला

Thursday, Jun 29, 2017 - 03:58 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के 43 मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट गुरुवार से बंद हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मैकडॉनल्ड्स और उसके हिस्सेदारी वाले ज्वाइंट वेंचर कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (सी.पी.आर.एल.) के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। इस विवाद के बाद सी.पी.आर.एल. बोर्ड ने दिल्ली में चल रहे 55 से 43 मैकडॉनल्ड्स आउटलेट को आज से बंद करने का फैसला किया है।

1700 कर्मचारी होंगे बेरोजगार
इस फैसले का सबसे बड़ा असर मैकडॉनल्ड्स में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ेगा। इस फैसले से 1700 कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। देश में 168 आउटलेट ऑपरेट करने वाली सी.पी.आर.एल. के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम बख्शी ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन जिन 43 रेस्टोरेंट्स को सी.पी.आर.एल. ऑपरेट कर रही थी, उन्हें अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।

यह है पुरा मामला 
विक्रम बख्शी और उनकी पत्नी अब भी इस बोर्ड में हैं। रेस्टोरेंट्स को अस्थाई तौर पर बंद किए जाने की वजह के बारे में दोनों पार्टनर्स ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। अगस्त 2013 में बख्शी को सी.पी.आर.एल. के मैनेजिंग डायरेक्टर पोस्ट से हटा दिया गया था। इसके बाद बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच लंबी कानूनी लड़ाई शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन को कंपनी लॉ बोर्ड में घसीट लिया था।

Advertising