GST सुविधा केंद्र के लिए मास्टर्स इंडिया का BSNL के साथ समझौता

Tuesday, Nov 28, 2017 - 05:00 PM (IST)

नई दिल्लीः जी.एस.टी. सुविधा प्रदाता फर्म मास्टर्स इंडिया ने देश भर में जी.एस.टी. सुविधा केंद्र खोलने के लिए बी.एस.एन.एल. से समझौता किया है। फर्म की गैर महानगरीय शहरों में इस साल के अंत तक जी.एस.टी. केंद्रों के विस्तार की योजना है।  फर्म ने एक बयान में कहा है कि ये जीएसटी सुविधा केंद्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट की टीम और विषय के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।  मास्टर्स इंडिया के सी.ई.ओ. निशंक गोयल ने कहा कि विदिशा के अतिरिक्त तीन जी.एस.टी. सुविधा केंद्र बेतुल, मंदसौर और रायसेन में खोले जाएंगे। 

आने वाले हफ्ते में पहले चरण में फर्म मध्यप्रदेश में कुल 15 जी.एस.टी. सुविधा केंद्र खोलेगी।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विस्तार का केंद्र बनेगा और इसी मॉडल पर हम देश भर में 3000 से ज्यादा जगहों पर जीएसटी सुविधा केंद्रों का विस्तार करेंगे। फर्म की सेवाओं को आनलाइन व एप के जरिए भी हासिल किया जा सकता है।

Advertising