Mastek: मुनाफे में 28.5% की बढ़ौतरी, आय 42.3% बढ़ी

Thursday, Apr 20, 2017 - 04:40 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में मास्टेक का मुनाफा 28.5 फीसदी बढ़कर 14.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मास्टेक का मुनाफा 11.2 करोड़ रुपए रहा था।

आय में बढ़त
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में मास्टेक की आय 42.3 फीसदी बढ़कर 182.2 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में मास्टेक की आय 128 करोड़ रुपए रहा था। तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मास्टेक का एबिट 10.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 18.7 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मास्टेक का एबिट मार्जिन 8.15 फीसदी से बढ़कर 10.28 फीसदी रहा है। मास्टेक ने 2.5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एेलान किया है।

Cyient: मुनाफा 16.8% घटा, आय 2.6% बढ़ी
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में साएंट का मुनाफा 16.8 फीसदी घटकर 78.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साएंट का मुनाफा 94.2 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में साएंट की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 941 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साएंट की आय 917.1 करोड़ रुपए रहा था।

5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एेलान
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में साएंट की डॉलर आय 3.8 फीसदी बढ़कर 14.1 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में साएंट की डॉलर आय 13.6 करोड़ डॉलर रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साएंट का एबिटडा 117.4 करोड़ रुपए से घटकर 116.3 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साएंट का एबिटडा मार्जिन 12.8 फीसदी से मामूली बढ़कर 12.36 फीसदी रहा है। साएंट ने 5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एेलान किया है। कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2018 में मार्जिन में 0.5 फीसदी सुधार की उम्मीद है। वहीं वित्त वर्ष 2018 में आय में 10 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद है।

Advertising