मारुति सुजुकी का मुनाफा 17.2% घटा, आय 2% बढ़ी
Friday, Jan 25, 2019 - 03:24 PM (IST)
नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 17.2 फीसदी घटकर 1,489 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 1,799 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 2 फीसदी बढ़कर 19,668 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 19,283 करोड़ रुपए रहा थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की एबिटडा 3,038 करोड़ रुपए से घटकर 1,931.3 करोड़ रुपए रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की एबिटडा मार्जिन 15.8 फीसदी से घटकर 9.8 फीसदी रही है।
साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की अन्य आय 245 करोड़ रुपए से घटकर 917.3 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की टैक्स खर्च 768.4 करोड़ रुपए से घटकर 571 करोड़ रुपए रही है।