Maruti प्रमुख के वेतन में बीते वर्ष 6 प्रतिशत की बढ़ौतरी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 02:32 PM (IST)

नई दिल्लीः मारुति सुजूकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सी.ई.ओ. केनीची आयुकावा का वेतन 2016-17 में 6.32 प्रतिशत बढ़कर 4.2 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मारुति की 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष के दौरान आयुकावा का कुल वेतन 4,20,67,808 रुपए रहा। इसमें 1,50,39,000 रुपे का उनके कार्य-प्रदर्शन से जुड़ा बोनस भी शामिल है। इससे पिछले वर्ष आयुकावा का वेतन 3,95,44,573 रुपए रहा जबकि प्रदर्शन से जुड़ा बोनस 1,27,45,000 रुपए रहा था।

कंपनी के जाने पहचाने चेहरा, इसके चेयरमैन आर.सी. भार्गव को वित्त वर्ष 2016-17 में 99 लाख रुपए का मेहनताना दिया गया। इसमें 91.5 लाख रुपए उन्हें कमीशन के रूप में दिए गए जबकि 7.5 लाख रुपए निदेशक मंडल और विभिन्न समितियों की बैठक में आने के लिए दिए गए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News