डेटिंग ऐप पर नया पार्टनर ढूंढ रहे शादीशुदा लोग, बेवफाई में इस शहर की महिलाएं सबसे आगे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 04:52 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: शादी के बाद होने वाले प्यार को भारत में बुरी नजर से देखा जाता है। विश्व के अन्य देशों में यह चलन तो आम है लेकिन अब कुछ वर्षों से एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर की घटनाएं भी भारत में खूब होने लगी हैं। इसका अंदाजा हम एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर आधारित एक डेटिंग ऐप से लगा सकते हैं, जिसे 8 लाख से ज्यादा भारतीय इस्तेमाल कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी है। 

 

ग्लीडेन ऐप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर आधारित एक डेटिंग ऐप और वेबसाइट है, जिसे 2009 में शुरू किया गया था। ग्लीडन द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक इस ऐप में रजिस्ट्रेशन कराने वालों में भार​त का बेंगलुरु शहर सबसे आगे है। यहां के 1.35 लाख लोगों ने विवाहेतर संबंधों की बात स्वीकार की है। यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। ग्लीडेन के एक अध्ययन के अनुसार, शहर की 43,200 महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी के बाहर 'एक्साइटमेंट और फ्रीडम' ढूंढ रही हैं। 

 

ग्लीडेन के ग्राहकों की कुल संख्या में से बेंगलुरु के 27 फीसदी ऐक्टिव यूजर्स हैं। इनमें से भी 32 फीसदी पुरुष हैं जबकि 68 फीसदी महिलाएं हैं। ग्लीडेन ऐप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर आधारित एक डेटिंग ऐप और वेबसाइट है, जिसे 2009 में शुरू किया गया था। महिलाएं इसका इस्तेमाल फ्री में कर सकती हैं, लेकिन पुरुषों को इसके लिए 750 रुपए से लेकर 9500 रुपए तक खर्च करने होते हैं। ग्लीडेन के मुताबिक, इस ऐप को खासतौर से महिलाओं के लिए ही तैयार किया गया है। 

 

ग्लीडेन का कहना है कि यह आपकी पहचान छिपाने की पूरी गारंटी देता है। इस प्लेटफॉर्म पर आने के लिए बच्चों की संख्या, वैवाहिक स्थिति, व्यवसाय, आय, अपना फिगर, बालों का रंग और लंबाई, आंखों का रंग और आदतें सहित कई अन्य जानकारियां देनी पड़ती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News