कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच खुला बाजार, सेंसेक्स 145 अंक लुढ़का

Monday, Sep 13, 2021 - 09:56 AM (IST)

नई दिल्लीः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार खुले। सेंसेक्स 145.62 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 58,159.74 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 46.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,322.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। शेयर बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का साया दिख रहा है।  

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 9 शेयर बढ़त के साथ जबकि 21 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिनमे HCL टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट है।

IT और बैंकिंग शेयर्स बाजार पर दबाव बनाते दिख रहे हैं। NSE पर IT इंडेक्स करीब आधा परसेंट की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है। जिसमें HCL टेक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट है।
 

jyoti choudhary

Advertising