बाजार में बढ़ी तेजी, सेंसेक्स 819 अंक मजबूत, निफ्टी 16200 के पार

Wednesday, Mar 09, 2022 - 12:41 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन आज तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 819.64 अंक (1.53%) ऊपर 54,243.73 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 218.45 (1.36%) अंक मजबूती के साथ 16,231.90 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स आज 369 अंक ऊपर 53,793 पर खुला था। इसने 54,122 का ऊपरी स्तर और 53,367 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में केवल 9 गिरावट में हैं जबकि 21 बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, नेस्ले, एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक हैं।

गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 581 अंकों की बढ़त के साथ 53,424 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 150 अंक की तेजी के साथ 16,013 के स्तर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट
रूस और यूक्रेन में जंग और रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध से लगातार चौथे दिन अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस दिन की ऊंचाई से 770 अंक टूटा और 180 अंक नीचे बंद हुआ। नैस्डैक 35 अंक गिरकर 12795 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 0.72 फीसदी गिरकर 4170 और डाओ फ्यूचर्स करीब 100 अंक ऊपर 32700 के पास बंद हुआ। 

jyoti choudhary

Advertising