बाजार में गिरावटः 80,000 के लेवल से फिसला Sensex, Nifty 24,180 पर बंद

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 03:36 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 25 अक्टूबर को शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 662 अंक गिरकर 79,402 के स्तर और निफ्टी 218 अंक टूटकर 24,180 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा की गिरा, तो वहीं निफ्टी भी 24,096 के स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट रही। NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे रही।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.97% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.35% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
  • 24 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% गिरकर 42,374 पर और S&P 500 0.21% चढ़कर 5,809 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.76% चढ़कर 18,415 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 24 अक्टूबर को ₹5,062.45 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,620.47 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

इससे पहले कल यानी 24 अक्टूबर को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 16 अंक की गिरावट के साथ 80,065 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 36 अंक की गिरावट रही, ये 24,399 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली थी। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त थी। वहीं FMCG और IT शेयर्स में गिरावट देखने को मिली थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News