Closing Bell: तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 80,802 और 24,698 के स्तर पर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 20 अगस्त को तेजी रही। सेंसेक्स 378 अंक की तेजी के साथ 80,802 के स्तर पर वहीं निफ्टी में 126अंक की तेजी रही, ये 24,698 के स्तर पर बंद हुआ।

जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.68% की तेजी

  • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.68% की तेजी है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.84% और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.29% की गिरावट है।
  • सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 236.77 (0.58%) अंक चढ़कर 40,896 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 245.05 (1.39%) अंक बढ़कर 17,876 पर बंद हुआ था।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 19 अगस्त को ₹2,667.46 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,802.92 करोड़ के शेयर खरीदे यानी विदेशी निवेशकों ने बीते दिन बिकवाली की।

कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार

इससे पहले कल यानी 19 अगस्त को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट के साथ 80,424 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 31 अंक की बढ़त रही। ये 24,572 के स्तर पर बंद हुआ था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News