Closing bell: तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 75000 के पार, निफ्टी 22,753 के स्तर पर

Wednesday, Apr 10, 2024 - 03:36 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 354 अंक की बढ़त के साथ 75,038 के स्तर वहीं निफ्टी में भी 111 अंक की बढ़त रही, ये 22,753 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले कल शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली।   

मार्च 2025 तक सेंसेक्स 86,000 पहुंच सकता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार तकनीकी चार्ट पर BSE सेंसेक्स मजबूत दिख रहा है। यह कुछ समय में 75,850 का स्तर पार कर सकता है। इसके बाद इसके लिए 78,100 के रास्ते खुल जाएंगे। वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी तक निफ्टी-50 करीब 15% तेजी देखेगा। इस हिसाब से सेंसेक्स 86,000 के लेवल तक पहुंचने की उम्मीद है।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 9 अप्रैल को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 75,124 और निफ्टी ने 22,768 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार में मामूली गिरावट आई और सेंसेक्स 58 अंक गिरकर 74,683 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24 अंकों की गिरावट के साथ 22,642 के स्तर पर बंद हुआ।

jyoti choudhary

Advertising