सैंसेक्स की 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 61,386 करोड़ रुपए बढ़ा

Sunday, May 21, 2017 - 12:29 PM (IST)

नई दिल्ली: सैंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों  में से 6 का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 61,386.30 करोड़ रुपए  बढ़ा, जिसमें टी.सी.एस. को सबसे अधिक फायदा हुआ। शुक्रवार को समाप्त आलोच्य सप्ताह में जहां टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एस.बी.आई., एच.यू.एल. व आई.आे.सी. के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज की गई वहीं आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी., आे.एन.जी.सी. व इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 29,024.41 करोड़ रुपए बढ़कर 4,93,946.88 करोड़  रुपए हो गया।

इस तरह से वह दस शीर्ष कंपनियों में सबसे अधिक फायदे में रही, वहीं आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 14,090.96 करोड़ रुपए बढ़कर 3,47,293.68 करोड़ रुपए,एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 8,920.84 करोड़  रुपए बढ़कर 2,49,905.25 करोड़ रुपए हो गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,951.96 करोड़ रुपए बढ़कर 2,18,069.05 करोड़  रुपए, एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,936.82 करोड़ रुपए बढ़कर 4,00,113 करोड़ रुपए हो गया।

ये कंपनियां रही पहली स्थान पर 
आई.आे.सी. का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 461.31 करोड़ रुपए बढ़कर 2,11,353.26 करोड़  रुपए हो गया।  इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण आलोच्य सप्ताह में 10,504.66 करोड़ रुपए घटकर 4,28,701.65 करोड़  रुपए, आे.एन.जी.सी. का बाजार पूंजीकरण 6,095.79 करोड़  रुपए घटकर 2,30,998.23 करोड़ रुपए रह गया। एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 4,345.55 करोड़ रुपए घटकर 2,41,714.97 रुपए व इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,378.17 करोड़  रुपए घटकर 2,20,024.33  रुपए पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एस.बी.आई., एच.डी.एफ.सी., आे.एन.जी.सी., इन्फोसिस, एच.यू.एल. व आई.आे.सी. रही। 
 

Advertising