चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 32,394 करोड़ रुपए बढ़ा

Sunday, Apr 23, 2017 - 02:37 PM (IST)

नई दिल्लीः  बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से देश की 10 सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों में चार का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 32,394.14 करोड़ रुपए बढ़ा। सबसे अधिक लाभ में एच.डी.एफ.सी. बैंक व रिलायंस इंडस्ट्रीज (आर.आई.एल.) रहीं। आलोच्य सप्ताह में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में बदलाव होता रहा। हालांकि शुक्रवार बाजार बंद होने के समय बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में टी.सी.एस. पहले स्थान पर रही। शीर्ष दस कंपनियों में उसके बाद आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., आे.एन.जी.सी., एस.बी.आई., इन्फोसिस, आई.आे.सी. व हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
 

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,709.01 करोड़ रुपए बढ़कर 3,83,549.03 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 11509.72 करोड़ रुपए बढ़कर 4,55,105.33 करोड़ रुपए , एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 5,131.3 करोड़ रुपए बढ़कर 2,39,435.7 करोड़ रुपए हो गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह में आई.आे.सी. का बाजार पूंजीकरण 1,044.02 करोड़ रुपए बढ़कर 2,06,157.45 करोड़ रुपए हो गया।  वहीं बाकी छह कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में इस दौरान कुल मिलाकर 29,117.26 करोड़ रुपए की गिरावट आई। एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 71,77,22 करोड़ रुपए घटकर 2,28,819.62 करोड़ रुपए आेएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 6,673.28 करोड़ रुपए घटकर 2,30,869.90 करोड़ रुपए, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 6,559.59 करोड रुपए घटकर 3,33,263.45 करोड़ रुपए एच.यू.एल. का बाजार पूंजीकरण 3,657.76 करोड़ रुपए घटकर 1,96,133.36 करोड़ रूपए रह गया। टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 3,280.76 करोड़ रुपए घटकर 4,55,405.31 करोड़ रुपए व इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,768.68 करोड़ रुपए घटकर 2,12,168.78 करोड़ रुपए पर आ गया। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 96.15 अंक या 0.32 प्रतिशत तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 31.40 अंक या 0.34 प्रतिशत नीचे आया। 

Advertising