8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 54,968 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 03:56 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष दस में से 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) में बीते सप्ताह 54,968.17 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में आई.टी.सी. और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शेष 8 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एच.डी.एफ.सी. बैंक के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई। सप्ताह के दौरान आई.टी.सी. का बाजार मूल्यांकन 12,559.75 करोड़ रुपए बढ़कर 3,43,120.21 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 10,140.52 करोड़ रुपए बढ़कर 2,59,670.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 9,381.74 करोड़ रुपए बढ़कर 5,12,304.52 करोड़ रुपए रहा। शीर्ष दस की सूची में स्थान बनाने वाली आई.ओ.सी. का बाजार पूंजीकरण 7,042.02 करोड़ रुपए बढ़कर 2,07,250.02 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एच.डी.एफ.सी. के बाजार पूंजीकरण में 6,579.77 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 2,76,439.84 करोड़ रुपए रहा। मारति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 5,050.78 करोड़ रुपए बढ़कर 2,30,186.52 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News